फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 08 Jan 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। झांसी-कानपुर हाईवे पर अकबरपुर थाना क्षेत्र में जैनपुर-नबीपुर के बीच एक डेयरी के सामने मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने दोनों के मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के असवागपुर निवासी ध्रुव सिंह (25), पुत्र सूरजभान सिंह अपने चचेरे भाई अंकित (24), पुत्र जयसिंह के साथ मंगलवार देर रात बाइक से रनियां होकर घर लौट रहे थे। रात 12 बजे के करीब जैनपुर के पास पहुंचने पर एक डेयरी के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पीछे से आए अन्य वाहन सवारों ने हादसे की जानकारी अकबरपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर जानकारी जुटा कर सुबह परिवार के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पारिवारिक ताऊ सुरजन सिंह ने दोनों की पहचान की। उन्होंने पुलिस को बताया कि ध्रुव रनियां में कोरियर डिलीवरी का काम करता था जबकि अंकित घर पर रह कर पिता का खेती किसानी में हाथ बंटाता था। दोनों रनियां से घर लौट रहे थे। इधर अनहोनी पर ध्रुव के पिता सूरजभान सिंह, मां सुनीता, भाई अजय, बहन सोनम व अंकित के पिता जय सिंह, मां मीना देवी, बड़ी बहन प्रिया रोती बिलखती रहीं। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
घर के जिम्मेदारी संभाल रहा था ध्रुव
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद सुरजन सिंह ने बताया कि अंकित घर में इकलौता था। उससे बड़ी बहन प्रिया है। मंगलवार देर रात तक सभी उनके घर आने का इंतजार कर रहे थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर लोगों को चिंता हुई। इसी बीच रात एक बजे के करीब पुलिस से उन्हें हादसे की जानकारी मिली। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेसुध रहे। परिवार व सगे संबंधी उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed