फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

डेरापुर ब्लाक में पीएम आवासों का बढ़ा लक्ष्य

Wed, 23 Dec 2020 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
डेरापुर। आवासविहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने के लिए मंगलवार को बीडीओ ने ब्लाक के सभी सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने आवासों का लक्ष्य बढ़ाकर 433 किए जाने पर पात्रों के दस्तावेज ऑनलाइन फीडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से डेरापुर ब्लाक के 55 गांवों में 302 आवास विहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का लक्ष्य दिया गया था। बीडीओ बब्बन राय ने बताया कि ब्लाक के सभी पंचायत सचिवों ने 268 लाभार्थियों के दस्तावेजों की फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया है। शेष लाभार्थियों के दस्तावेज की फीडिंग की जा रही थी। तभी लक्ष्य बढ़ाकर 433 कर दिया गया। अब 131 आवासों का लक्ष्य बढ़ने पर ब्लाक के सभी सचिवों को पात्रता के आधार पर चयनित लाभार्थियों के बैंक अकाउंट, आधार कार्ड सहित संबंधित दस्तावेजों की ऑनलाइन फीडिंग जल्द कराने के निर्देश दिए गए। बीडीओ ने बताया कि सभी पंचायत सचिवों को मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जॉबकार्ड धारकों को काम देने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed