फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

शादी के सातवें दिन युवती की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के नरिहा गांव के पास टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसके मौसा और मौसी गंभीर रूप से घायल हो गए। युवती की 24 नवंबर को शादी हुई थी। वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने ससुराल से आई थी। अकबरपुर खरीदारी के लिए जाने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक ही बाइक में तीन लोग सवार थे। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

नरिहा गांव में रामदास शर्मा की बेटी सपना (23) अपने मौसा व मौसी के साथ सोमवार को बाइक से अकबरपुर खरीदारी करने जा रही थी। गांव से निकलते ही रूरा अकबरपुर रोड पर टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तीनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां डाक्टर ने सपना को मृत घोषित कर दिया। वहीं मौसा गहोलिया रूरा के गोविंद व मौसी सरोज देवी को कानपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने उन्हें अकबरपुर के ही निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सपना की चचेरी बहन शिवांगी की सोमवार को सलेमपुर बिल्हौर से बरात आ रही थी। उसके लिए खरीददारी करने जाने के दौरान घटना हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। चचेरी बहन की शादी की सिर्फ रस्मे निभाई गईं। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया है। टैंकर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपना के पिता रामदास शर्मा ने बताया कि 24 नवंबर को बेटी की शादी औरंगपुर गहदेवा ककवन में सूरज के साथ धूमधाम से की थी। 25 नवंबर को उसे विदा किया था। रविवार को ही उसकी चौथी लेकर आए थे। गांव में ही रहने वाले बड़े भाई रामकुमार की बेटी शिवांगी की शादी सोमवार को है। शादी की तैयारी को लेकर कुछ खरीदारी करने वह अकबरपुर जा रही थी। रास्ते में टैंकर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सपना के ससुरालीजन शव गांव ले गए। वहां अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। इधर घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रिश्तेदारों में रोना बिलखना शुरू हो गया। हर कोई इस घटना से बुरी तरह आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed