{"_id":"5f84a65b8ebc3e2787335655","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5881059116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला व पार्क से कंक्रीट मसाले का सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला व पार्क से कंक्रीट मसाले का सैंपल लिया
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां के साइड एक में लगभग आठ करोड़ रुपये हो रहे नाला व पार्क निर्माण में डस्ट प्रयोग की एमएलसी अरुण पाठक की शिकायत पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने कंक्रीट मसाले का सैंपल परीक्षण के लिए लिया है। सोमवार को काम बंद मिला।
डीएम के निर्देश पर जल निगम के अधिशासी अभियंता एमके सिंह, नलकूप के डीके आर्य व लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र ने रनियां में निर्माण स्थलों की जांच की। नाला व पार्क कार्य में प्रयोग सीमेंट व कंक्रीट मसाले का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। जिला उद्योग केंद्र की बहुप्रतीक्षित सड़कों का कार्य यूपीसीडा करा रही है। इस संबंध में एमके सिंह ने बताया कि एमएलसी की शिकायत पर पार्क, नाले व सड़क का निरीक्षण किया गया। सभी जगहों के मसालों को नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। यहां उपायुक्त चंद्रभान सिंह, हिमांशू भट्ट, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग आशुतोष चतुर्वेदी रहे।
----