{"_id":"5ef256238ebc3e432f25a5d3","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp567222243","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीव हुए नहीं और सीएमओ ने का काट दिया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलीव हुए नहीं और सीएमओ ने का काट दिया वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। दूसरी जगह सबद्ध डॉक्टर, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय तैनाती वाले अस्पताल में नहीं मिले तो सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिया। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में नाराजगी है।
शासन की ओर से ग्रामीण इलाकों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सशर्त ओपीडी चालू करने का निर्देश है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने अस्पताल में ओपीडी चालू होने का दावा किया था। पड़ताल में कई अस्पताल बंद मिले थे। इसके बाद सीएमओ मंगलवार को सरवनखेड़ा के कुरवा खुर्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। वहां तैनात डॉ. महेश विश्वकर्मा, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र और वार्ड ब्वाय रिंकू रनियां पीएचसी में संबद्ध होने की वजह से नहीं मिले। सीएमओ ने डॉक्टर व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट दिया। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कोरोना महामारी में अलग-अलग अस्पतालों में ड्यूटी लगी है। वहां से रिलीव नहीं हो सके हैं और सीएमओ कार्रवाई कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले डॉक्टर व दो कर्मियों का वेतन काटा गया है।