{"_id":"5ef256228ebc3e43082bde68","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp567222177","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सफाई कर्मियों को नोटिस, दो सचिवों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सफाई कर्मियों को नोटिस, दो सचिवों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अलग-अलग गांवों में तैनात 11 सफाईकर्मी काफी समय से गायब चल रहे हैं। डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने सभी को कारण बताओ नोटिस दिया है। बिना बताए गायब होने पर अमरौधा सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं जबाव न देने पर एक सचिव को चेतावनी दी गई है।
डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि अकबरपुर के हसनापुर में तैनात सफाईकर्मी अश्वनी कुमार फरवरी, राजपुर के गोपालपुर गांव में तैनात ईश्वरचंद्र मार्च, संदलपुर के नौधवां गांव में तैनात राजकुमार मार्च, रसूलाबाद के अजनपुर इनौती में तैनात प्यारेलाल अगस्त 2019 से गायब हैं। रसूलाबाद के सुनासी में तैनात जसवंत मार्च, राजपुर के गौहानी बांगर में तैनात लक्ष्मण दिसंबर 2019, डेरापुर के बड़ागांव भिक्खी के प्रदीप कुमार मार्च, झींझक के बान में तैनात रामकरन जनवरी 2019, राजपुर के अफसरिया में तैनात राकेश कुमार नवंबर 2019 काम पर नहीं आ रहे हैं। सरवनखेड़ा के करसा गांव में सफाईकर्मी कुलदीप जनवरी 2020 से तैनाती वाले गांव नहीं पहुंचे। अकबरपुर के भुगनियापुर गांव में तैनात सफाई कर्मी कप्तान सिंह के गांव न जाने से गंदगी है। छह माह का अवकाश लेने के बाद से अमरौधा की सचिव सखी गुप्ता बिना कारण बताए गायब हैं। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। लापरवाही में निलंबित सुरेंद्र से लिखित जवाब मांगा था। समयावधि बीतने के बाद जवाब न देने पर चेतावनी दी गई है।