फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat news

बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन आज से

Mon, 04 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat news
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो चरणों में होगा। पहला चरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह 13 मई तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 14 से 22 मई तक चलेगा। मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पहले चरण में विज्ञान, संस्कृत, गणित, गृह विज्ञान, कला, कृषि और उर्दू की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन सुबह 9:30 बजे से शाम चार बजे तक होगा। दूसरे चरण में सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। उपनियंत्रक भारत सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, पुखरायां में स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मूल्यांकन की तैयारियां होती रहीं। कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं उपनियंत्रक रति वर्मा की देखरेख में परिसर को सैनिटाइज कराकर परीक्षकों के बैठने की व्यवस्था करायी गई। उन्होंने ने बताया कि परीक्षक से परीक्षक की दूरी दो मीटर रखी गई है।
विज्ञापन

वहीं, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रूबीना कुरैशी ने बताया कि संगठन मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कुछ मांगें रखी गई हैं। प्रदेश के 20 जिले रेड जोन में है। पड़ोसी जिला कानपुर भी रेड जोन में है। ऐसे में मूल्याकंन केंद्रों पर भीड़ लगना ठीक नहीं है। अगर कोई शिक्षक संक्रमित हुआ तो अन्य शिक्षकों को संक्रमित होने का खतरा है। उधर, पुखरायां में शिक्षक नेता ठाकुर प्रसाद यादव ने बताया कि मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाएगा। वीके मिश्र ने कहा कि केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचने को पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। शिक्षक नेता धीरेंद्र त्रिपाठी, अमर नाथ यादव, नागेंद्र भदौरिया ने भी बहिष्कार का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed