{"_id":"5eb04daf8ebc3e90612fec1a","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp558488026","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौनी में नाम मिस मैच से 825 किसानों का सत्यापन अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौनी में नाम मिस मैच से 825 किसानों का सत्यापन अटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पंजीकृत किसानों के धीमे सत्यापन से गेहूं खरीद में तेजी नहीं आ रही है। खतौनी में नाम मिस मैच से 825 किसानों का सत्यापन अटका है। भोगनीपुर, रसूलाबाद, अकबरपुर व डेरापुर तहसील में सत्यापन बेहद धीमा है।
गेहूं की खरीद 69 केंद्रों पर हुई है। कुल 781 किसानों ने गेहूं खरीद हुई। यह लक्ष्य के सापेक्ष खरीद केवल 7.78 फीसदी ही है। अब तक 4432 किसानों ने पंजीकरण कराया है। खतौनी में नाम मिस मैच में भोगनीपुर तहसील की स्थिति सबसे खराब है। यहां 230 किसानों का सत्यापन लंबित है। रसूलाबाद में 204, अकबरपुर में 185 व डेरापुर में 161 किसानों का सत्यापन अटका है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) में सौ क्विंटल से अधिक गेहूं की बिक्री के लिए पंजीकरण कराने वाले 104 किसानों का सत्यापन लंबित है। सत्यापन तेजी से हो तो गेहूं की खरीद तेज हो सकती है। उधर, राजपुर ब्लाक क्षेत्र के भाल गांव में दमनपुर साधन सहकारी समिति में में पीसीएफ का क्रय केंद्र बना है। बारदाना उपलब्ध न होने से गेहूं खरीद की बोहनी नहीं हो सकी है। दस दिन से किसान केंद्र पर आकर लौट जाते हैं। केंद्र प्रभारी देवी सिंह ने कहा कि बारदाना आते ही किसानों को अवगत कराया जाएगा।