{"_id":"5e6fdb808ebc3ea81d4db0d3","slug":"kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp5507613144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदारों की बिजली काटकर उखाड़ ले गए मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदारों की बिजली काटकर उखाड़ ले गए मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने आलापुर गांव का कनेक्शन ट्रांसफार्मर से काटकर पूरे गांव की आपूर्ति बाधित कर दी। विभाग का कहना है कि गांव में बकायेदार अधिक होने की वजह से बिजली काटी गई है। ऐसे में समय से बिल अदा करने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
आलापुर गांव में विद्युत विभाग की टीम ने 13 मार्च को गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बाधित कर दी थी। इससे गांव में सबमर्सिबल बंद हो गए। लोगों के सामने पानी की किल्लत हो गई। राजपाल कुशवाहा ने बताया कि समय से बिजली का भुगतान कर रहे है। इसकी रसीद है। इसके बाद भी पूरे गांव की आपूर्ति काट दी गई। सर्वेश कुमार ने बताया कि गांव में ऐसे उपभोक्ता भी है जिनका बिल लगातार जमा हो रहा है। विभाग इसकी अनदेखी कर रहा है। शांती देवी ने जमा रसीद दिखाते हुए बताया कि भुगतान के बाद भी पूरे गांव के साथ एक तरह का व्यवहार विभाग कर रहा है। गुलाब सिंह ने बताया कि केरोसिन मिल नहीं रहा है। इससे रोशनी करने का कोई प्रबंध नहीं है। जेई विनोद कटियार ने बताया कि गांव में बकाया अधिक होने से कनेक्शन काट दिया गया था। अब आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विद्युत विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। दो दिन में 19 बकायेदारों के घर पहुंचकर उनकी बिजली काटकर मीटर उखाड़ ले गए। रविवार को 13 व सोमवार को चले अभियान के दौरान छह बकायेदारों पर 19,88, 670 रुपये बकाया होने पर टीम ने सभी के घरों की बिजली काट दी। इसके बाद घर में लगे मीटर उखाड़ ले गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी को पहले नोटिस जारी की जा चुकी थी। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया। एसडीओ गौरव द्विवेदी ने बताया कि सभी बकायेदारों को चेतावनी दी गई है कि अब बिजली चोरी करते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ब्लाक के बिरिया गांव में बीते डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से बिजली नहीं आ रही है। इस मोहल्ले में करीब 250 लोग रहते हैं। वहां के लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे इस मोहल्ले में अंधेरा छाया हुआ है। मोहल्ले के लोगों ने ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। एसडीओ विद्युत गौरव द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
----------