फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Mother and child die during delivery, brother accused of giving wrong injection

कानपुर देहात : प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, भाई ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Wed, 11 May 2022 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Mother and child die during delivery, brother accused of giving wrong injection
कामिनी की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में सोमवार देर शाम प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। भाई की सूचना पर मंगलपुर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक ने अपने स्तर से मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

डेरापुर के ग्राम निटर्रा निवासी रामनारायण ने बताया कि पुत्री कामिनी (35) दो माह पहले ससुराल जालौन जगम्मनपुर से मायके आई थी। आठ मई को कामिनी को प्रसव पीड़ा हुई तो गांव की आशा शिवकुमारी ने उसे सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीएचसी में जांच के दौरान डॉ. प्रिया ने खून की कमी होने की बात कही। इस पर उसे संदलपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्रसव के दौरान सोमवार की शाम कामिनी व उसके बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामिनी के भाई मनिक कुमार ने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए मंगलपुर थाने में सूचना दी। मंगलपुर इंस्पेक्टर एके मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. महेश नाथ ने बताया कि बिना जानकारी दिए परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए थे। मौत के कारणों व अस्पताल के मानकों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। इसमें डॉ. वैभव कटियार, डॉ. अर्चना चौरसिया और एएनएम रमादेवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed