{"_id":"629919a2c6572f4e001ef375","slug":"kanpur-dehat-more-than-two-hundred-green-trees-cut-down-in-dhikchi-caught-a-tractor-trolley-laden-with-wood-akbarpur-news-knp7003077192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ढिकची में काट डाले दो सौ से अधिक हरे पेड़, लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ढिकची में काट डाले दो सौ से अधिक हरे पेड़, लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
विज्ञापन
ढिकची में कटे पड़े सागौन के हरे पेड़। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। भोगनीपुर वन रेंज के ढिकची गांव में लकड़ी ठेकेदार ने किसान से मिलकर सागौन के दो सौ से अधिक हरे पेड़ काट लिए। लकड़ी ढुलाई के दौरान वन अफसरों को भनक लगी। वन विभाग की टीम ने छापा मार मौके से लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली है।
भोगनीपुर वन रेंज में हरे पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को बहोरापुर (राजपुर) में 24 हरे पेड़ अवैध तरीके से काटे गए थे। वन विभाग ने 1.10 लाख रुपये जुर्माना वसूल कर किसान से माफीनामा लिया है।
हरे पेड़ काटने का ताजा मामला अमरौधा ब्लॉक के ढिकची गांव का है। यहां एक किसान के पांच बीधा खेत के चारों तरफ सागौन के पेड़ लगे थे। किसान ने मूसानगर के एक लकड़ी ठेकेदार को दो सौ से अधिक पेड़ बेच दिए।
विज्ञापन
इधर लकड़ी ठेकेदार ने जलालपुर मार्ग किनारे खेत में लगे सागौन के करीब दो सौ से अधिक हरे पेड़ चोरी छिपे काट लिए। गुरुवार को लकड़ी की ढुलाई करने पर ग्रामीणों को हरे पेड़ काटे जाने का पता चला। किसी ने वन अफसरों को सूचना कर दी।
इस पर वन रेंजर छेदालाल वन टीम के साथ ढिकची गांव पहुंचे। मौके से लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली वन टीम ने कब्जे में ली है। वन रेंजर ने बताया कि सागौन के हरे पेड़ अवैध तरीके से काटे गए हैं।
लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई है। वन रक्षक से कितने पेड़ों की अवैध कटान की गई है, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। लकड़ी ठेकेदार व किसान पर वन अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।