{"_id":"62be00138217a35ca63af6a0","slug":"kanpur-dehat-minor-molested-injured-by-thrashing-with-rod-on-protest-halat-referred-from-district-hospital-akbarpur-news-knp705178712","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध पर रॉड से पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल से हैलट रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध पर रॉड से पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल से हैलट रेफर
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। क्षेत्र के एक गांव निवासी घर में अकेली अनुसूचित जाति की नाबालिग से गांव के चार युवकों ने नशे में छेड़छाड़ की और साथ ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लोहे की रॉड से जमकर पीटा।
नाबालिग के घायल होने पर आरोपी मौके से भाग निकले। शोर सुनकर परिजन घर पहुंचे और किशोरी को सीएचसी से गए, वहां से उसे जिला चिकित्सालय और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर की है।
रूरा के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ट्रक चालक हैं। इससे वह अक्सर घर से बाहर रहते हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे घर पर नाबालिग बहन अकेली थी।
विज्ञापन
मां पड़ोसी के घर गईं थीं। इसी दौरान गांव निवासी गोलू यादव तीन साथियों के साथ नशे की हालत में घर में घुस आया और बहन से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीटा और घर से ले जाने का प्रयास किया।
बहन के शोर मचाने पर गोलू ने उस पर लोहे की रॉड से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शोर सुनकर मां और वह मौके पर पहुंचे और बहन को लेकर थाने गए।
पुलिस ने आप बीती सुनने के बाद उसे सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल और फिर हैलट अस्पताल भेज दिया गया। गुरुवार की सुबह सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार गांव पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
सीओ ने बताया कि लड़की के भाई की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, लड़की के घरवालों ने हैलट में उसकी हालत गंभीर बताई है।