फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Minimum temperature increased by four degrees, chances of rain on 29th and 30th, relief from heat

कानपुर देहात : चार डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान, 29 और 30 को बरसात की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Minimum temperature increased by four degrees, chances of rain on 29th and 30th, relief from heat
कानपुर देहात। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा। हवा की दिशा बदलने और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से उमस बढ़ गई। पंखे व कूलर की हवा का असर भी नहीं होने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शाम को हवा तेज चलने से मौसम कुछ ठीक हुआ तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो दिन बाद बारिश की संभावना है। इससे उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हर दिन हवाओं को रुख बदल रहा है। रविवार को सुबह बदली रहने से मौसम ठीक रहा लेकिन सूरज चढ़ने पर उमस बढ़ गई। हवा की गति 9.4 किमी प्रति घंटा रही। उत्तर पश्चिम से बदल कर उत्तर पूर्वी हवा चलने से उमस बढ़ गई। पूरे दिन धूप की लुका छिपी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जरूरत पर ही घरों से निकले। उमस की वजह से पंखा चलने पर भी लोग पसीने से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह शनिवार की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं बढ़ी गर्मी को देखते हुए ओवरब्रिज के नीचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 27 जून से पूर्वी पश्चिमी ट्रफ रेखा एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी मैदानी इलाकों से दक्षिण की ओर बढ़ेगी।

28 जून से एक बार फिर से मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है। हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इससे बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। 29 व 30 जून को बारिश की संभावना है। इसके बाद उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed