फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : mercury 45 degrees, fire rained from the sky, heat broke the record of the season

कानपुर देहात : पारा 45 डिग्री, आसमान से बरसी आग, गर्मी ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड

Sun, 05 Jun 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : mercury 45 degrees, fire rained from the sky, heat broke the record of the season
कानपुर देहात। जिले में शनिवार को गर्मी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह नौ बजे से ही ऐसा लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो। अब तक सबसे अधिक तापमान होने की वजह से लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को सीजन में पहली बार अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि हीट वेब की सक्रियता की वजह से तापमान बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को दिन निकलने के साथ ही गर्मी की तीव्रता इतनी थी कि लोगों को घरों में पसीना आ रहा था। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे-वैसे पारा भी चढ़ता गया। आसमान से बरस रही आग के बीच जरूरी कामों से घर से बाहर निकले लोग सूरज की तपिश से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में गर्म हवाएं भी काफी तेजी से चलीं। शाम से तापमान में गिरावट शुरू हुई, लेकिन दोपहर तक की गर्मी ने रात में भी कोई खास राहत महसूस नहीं होने दी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कानपुर सीएसए के मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी आठ जून तक तापमान अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। बीच-बीच में बदली छाई रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। बढ़ते तापमान से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed