{"_id":"6272d3916460d85ab659ccc3","slug":"kanpur-dehat-memu-stood-on-the-loop-line-for-50-minutes-hesitating-due-to-brake-jam-passengers-were-upset-akbarpur-news-knp694934432","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ब्रेक जाम होने से 50 मिनट झींझक में लूप लाइन पर खड़ी रही मेमू, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ब्रेक जाम होने से 50 मिनट झींझक में लूप लाइन पर खड़ी रही मेमू, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
झींझक। इटावा से कानपुर को जाने वाली मेमू के गार्ड की बोगी के ब्रेक बुधवार की सुबह जाम हो गए। इससे ट्रेन झींझक स्टेशन की लूप लाइन पर 50 मिनट खड़ी रही, जिससे यात्री परेशान रहे। ब्रेक ठीक होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
इटावा-कानपुर मेमू बुधवार की सुबह जैसे ही कंचौसी स्टेशन से चली, तभी स्टेशन मास्टर ने गार्ड की बोगी में ब्रेक जाम होने पर हल्का सा धुआं निकलता देखा। इस पर स्टेशन मास्टर कंचौसी ने सूचना झींझक स्टेशन पर दी।
ट्रेन के झींझक पहुंचते ही सुबह 07:22 बजे लूप लाइन पर रोक लिया गया। गार्ड व स्टेशन कर्मियों ने गार्ड की बोगी के जाम ब्रेक को ठीक किया। इसके बाद 08:12 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक फफूंद बीके मीणा ने बताया कि इटावा-कानपुर मेमू में गार्ड की बोगी के ब्रेक जाम होने के कारण झींझक स्टेशन की लूप लाइन पर 50 मिनट रोका गया था। ब्रेक ठीक होने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।