{"_id":"630bc72edff2920fa426b8ba","slug":"kanpur-dehat-married-woman-hanged-herself-in-her-maternal-house-was-upset-due-to-harassment-by-in-laws-akbarpur-news-knp7151592147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर दी जान, ससुराल वालों की प्रताड़ना से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर दी जान, ससुराल वालों की प्रताड़ना से थी परेशान
विज्ञापन
कारेरामपुर गांव में मौजूद नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। कारेरामपुर गांव में रविवार देर शाम एक विवाहिता ने मायके में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पति से विवाद के चलते डेढ़ वर्ष से वह मायके में ही रह रही थी। महिला ने रसूलाबाद थाने में पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
कारेरामपुर गांव निवासी राजेंद्र की बेटी सीता देवी (30) की शादी ढाई वर्ष पहले इटावा के नगला कूप भरथना निवासी भोला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर डेढ़ साल पहले वह मायके आ गई थी। तब से यहीं रहती थी। उसने रसूलाबाद थाने में पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
देर शाम सीता ने मायके में ही एक कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता राजेंद्र की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि मौके पर सीओ आशापाल सिंह व नायब तहसीलदार मनोज रावत ने जांच की है।
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।