फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Mahotsav, Cheering in the pandal on Ram Sita marriage, girls staged Ramlila

Kanpur Dehat Mahotsav: राम सीता विवाह पर पंडाल में लगे जयकारे, लड़कियों ने किया रामलीला का मंचन

Wed, 08 Feb 2023 11:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Feb 2023 11:20 PM IST
सार

कानपुर देहात महोत्सव की तीसरा दिन भगवान राम को समर्पित रहा। बांदा के कलाकारों ने सबके प्यारे राम का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस रामलीला की खासियत रही कि सभी कलाकर लड़कियां थी। रामलीला का निर्देशन श्रद्धा निगम ने किया था।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Mahotsav, Cheering in the pandal on Ram Sita marriage, girls staged Ramlila
रामलीला मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के माती में कानपुर देहात महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को सांध्य उत्सव राम मय रहा। यहां सीता स्वयंवर में धनुष टूटने पर सीता ने राम के गले में वरमाला डाली, तो पंडाल जयघोष से गूंज उठा। सबसे प्यारे राम शीर्षक की रामलीला में राम के चरित्र को उभारा गया, तो दर्शक भाव विभोर रहे।

विज्ञापन

रामलीला मंचन की खासियत रही कि सभी पात्रों का मंचन लड़कियों ने किया। बांदा के रामलीला कलाकारों ने सांध्य उत्सव में मंच पर मंचन शुरू किया, तो दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। उम्दा कलाकारी से दर्शक तालियां बजाते नजर आए। यहां बालकांड से रामलीला का मंचन शुरू हुआ।
विज्ञापन

मिथिला में सीता स्वयंवर की तैयारी पर विश्वामित्र राम व लक्ष्मण को लेकर पहुंचे। यहां कोई राजा धनुष नहीं उठा सका। विश्वामित्र का आदेश पाकर राम ने धनुष उठाया, तो वह टूट गया। इसके बाद प्रभु रघुवर कोमल कमल नयन को पहनावो जय माला मंगल गीत संग सीता ने राम को वरमाला पहनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पंडाल जयकारों ने गूंज उठा। इसके बाद परशुराम- लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद में राम वन गमन की लीला मंचन पर दर्शक शोकाकुल हो गए। इधर राम सीता व लक्ष्मण के वन गमन की जानकारी पाकर भरत भाई राम से मिलने चित्रकूट पहुंच गए।

रावण वध के बाद राम के अयोध्या लौटने पर राजगद्दी की लीला हुई। यहां रामदरबार सजा, तो जिला जज लालचंद्र गुप्ता व डीएम नेहा जैन, एडीएम प्रशासन केशवनाथ गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता व सीएमओ डॉ. एके सिंह ने आरती उतारी। इसके अन्य लोगों ने भी आरती उतार कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed