फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Lineman death to electrocuted, case filed against SSO

Kanpur News: करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत, एसएसओ के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sat, 19 Aug 2023 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Lineman death to electrocuted, case filed against SSO
संदलपुर। करंट से झुलसे संविदा लाइन मैन की गुरुवार को मौत हो गई। मामले में शुक्रवार को बिजली उपकेंद्र संदलपुर के एसएसओ के खिलाफ जानबूझकर आपूर्ति शुरू कराने व ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद लाइनमैन का शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन


मंगलपुर के बलियापुर गांव निवासी अंकित कुमार (20) संदलपुर बिजली उपकेंद्र में संविदा लाइन मैन के पद पर तैनात था। 16 जुलाई को भयामऊ गांव के पास 11 हजार वोल्टेज की लाइन से जुड़े नलकूप का फाल्ट ठीक कर रहा था।
विज्ञापन


उसी समय बिजली आपूर्ति शुरू होने से अंकित करंट की चपेट में आने से झुलस गया था। उसका इलाज कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में कराया गया था। हालत ठीक होने पर परिजन अंकित को आठ दिन पहले अस्पताल से घर ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। बड़े भाई करन सिंह ने मामले में बिजली उपकेंद्र के एसएसओ अनिल दुबे पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही व जानबूझकर बिजली आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। वहीं, एसएसओ अनिल दुबे ने बताया कि लाइनमैन अंकित बिना जानकारी के फाल्ट को ठीक करने चला गया था।

इससे करंट लगने से एक माह बाद उसकी मौत हो गई। उनके ऊपर लगे आरोपों बेबुनियाद है। संदलपुर बिजली उप केंद्र के अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट विभाग के आला अफसरों को भेजी है।


थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी एसएसओ से पूछताछ कर जांच की जा रही है। उधर, अकबरपुर में शुक्रवार को संविदा लाइनमैन के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव गांव बलियापुर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed