फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat lawyer

दो वोट से जीतकर ब्रज भान बने बार के अध्यक्ष

Sun, 26 Jan 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat lawyer
kanpur dehat lawyer - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात) । भोगनीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 36 मत हासिल कर ब्रज भान सिंह सचान ने जीत हासिल की। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा करा खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

भोगनीपुर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बृज भान सिंह सचान को 36 व दिग्विजय सिंह को 34 मिले। बृज भान सचान ने दो मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष बने। शिव सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को दो मतों से हराकर उपाध्यक्ष व सर्वेश यादव ने चार मतों से जीत हासिल कर महापंत्री पद पर कब्जा कर लिया। वहीं, मिस्बाहुल रहमान संयुक्त मंत्री, संतोष गोयल कोषाध्यक्ष व जागेश्वर प्रताप सिंह ऑडीटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। तहसील के अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्म सिंह यादव, दीपक पांडेय, बलवंत सिंह, बालकराम, मोहम्मद आसिम खां, पंकज कटियार, कपिल कुमार वाजपेयी, श्याम सिंह सिसोदिया, पुष्कल पराग दुबे ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed