फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Lab technician was picked up by the police of Sachendi police station, rumor of kidnapping spread

कानपुर देहात : लैब टेक्नीशियन को सचेंडी थाने की पुलिस ने उठाया, अपहरण की फैली अफवाह

Sun, 03 Jul 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Lab technician was picked up by the police of Sachendi police station, rumor of kidnapping spread
डेरापुर। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से लौट रहे झींझक पीएचसी के लैब टेक्नीशियन को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से सचेंडी थाने की पुलिस ने उठा लिया।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न व जबरन गर्भपात कराने के मामले में पुलिसकर्मी उसे अपनी कार में बैठाकर पूछताछ के लिए थाने ले गए। इधर, क्षेत्र में लैब टेक्नीशियन के अपहरण की अफवाह फैल गई। बाद में लोगों को उसे सचेंडी पुलिस की ओर से ले जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

डेरापुर क्षेत्र के महोई गांव निवासी राजवर्धन सिंह झींझक पीएचसी में कार्यरत है। वह शनिवार को पीएचसी के चिकित्साधीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में डेरापुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से लौटते वक्त पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सादे कपड़ों में आए कुछ लोगों ने राजवर्धन को रोका। कुछ देर राजवर्धन से बात के बाद उसकी कार को सड़क के किनारे खड़ा करा दिया। इसके बाद राजवर्धन को अपनी कार में बिठाकर ले गए।
इस दौरान स्थानीय लोगों के पूछने पर कार सवार लोगों को खुद को सचेंडी थाने में तैनात पुलिसकर्मी बताया। पुलिस कर्मियों के सादे कपड़ों में होने से क्षेत्र में राजवर्धन के अपहरण की अफवाह फैल गई।

मामला डेरापुर थाना पुलिस तक पहुंचा तो पता चला कि सचेंडी थाने की टीम उसको एक मामले में पूछताछ के लिए ले गई है। इधर, सचेंडी थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि राजवर्धन की पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जबरन गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया है। इसी मामले में राजवर्धन को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed