फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Kidnapped a minor who went to the farm in Rajpur and forcibly married

कानपुर देहात : राजपुर में खेत गई नाबालिग का अपहरण कर जबरन रचाई शादी

Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Kidnapped a minor who went to the farm in Rajpur and forcibly married
राजपुर (कानपुर देहात)। सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से चारा लेने जा रही किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने बेहाश कर अपहरण कर लिया। इसके बाद नाबालिग के साथ जबरन शादी रचाई। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। वहीं पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर को वह खेत पर चारा लेने जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रुमाल सुंघा कर बेहोश कर दिया। होश आने पर वह एक कमरे में बंद थी।
विज्ञापन

जहां दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर शादी का दबाव बनाया। 24 अक्तूबर को अनवा गांव निवासी युवक, अपने साथी जालौन सिकरी रहमानपुर निवासी युवक व एक अज्ञात महिला के साथ उसे सिकरी रहमानपुर गांव किनारे बीहड़ स्थित मंदिर में ले गया और वहां उससे शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसे उरई ले जाकर एक कमरे में 25 दिनों तक जबरदस्ती रखा गया। किसी तरह वह सोमवार को वहां से भागकर गांव पहुंची। उसके बाद मां के साथ राजपुर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया शिकायती पत्र मिला है, मामले में जांच की जाएगी। वहीं सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि मामले की जानकारी थाने से कराई जा रही है। जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed