फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Phoolan Devi Behmai massacre decision can come today

बेहमई कांड: आज आ सकता है फैसला, फूलन देवी ने लाइन में खड़ा कर 20 लोगों को मारी थी गोली

Sat, 18 Jan 2020 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi Behmai massacre decision can come today
फूलन देवी - फोटो : social media

बेहमई कांड में शनिवार को फैसला आने की उम्मीद है। गुरुवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने लिखित बहस और रूलिंग दाखिल कर दी थी। 14 फरवरी 1981 को फूलन देवी और उसके गिरोह ने बेहमई गांव में धावा बोलकर 20 लोगों की हत्या कर दी थी। छह लोग गोली लगने से घायल हुए थे। बेहमई गांव निवासी राजाराम सिंह ने फूलन देवी समेत 35-36 डकैतों के खिलाफ थाना सिकंदरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला देशभर में चर्चित रहा था।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में डकैत फूलन समेत भीखा, पोसा, विश्नाथ, श्यामबाबू और राम सिंह पर आरोप तय किए गए थे। मामले की सुनवाई सुधीर कुमार विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र (एंटी डकैती) की कोर्ट में चल रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजू पोरवाल ने बताया कि शनिवार फैसला आने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed