फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat jam

सात दिन बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे वाहन व फस्टैग सिस्टम

Sun, 22 Dec 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat jam
बारा टोल प्लाजा के एंबुलेंस लेन पर लगा जाम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। फास्टैग सिस्टम लागू हुए सात दिन हो गए। इसके बाद भी फास्टैग सिस्टम और वहां से गुजरने वाले वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। शनिवार को भी बारा टोल पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारा टोल पर एबुंलेंस फंसी रही।
विज्ञापन

15 दिसंबर से बारा टोल पर फास्टैग सिस्टम लागू किया गया था। इसके बाद समस्याएं कम होने की बजाय और बढ़ गई है। लगातार सातवें दिन भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पाई है। शनिवार को भी टोल पर कानपुर से आने व जाने वाली सभी लेनों में वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कैश वाहनों के लिए टोल पर चार लेन चालू हैं। फास्टैग लेनों में बिना टैग लगे वाहनों के प्रवेश करने से समस्या आ रही है। ऐसे वाहनों को रोकने में टोल प्रबंधन नाकाम सबित हो रहा है।
विज्ञापन

अभी तक 40 फीसदी वाहनों में ही फास्टैग लग पाया है। बड़ी संख्या में वाहन बिना फास्टैग टोल से गुजर रहे हैं। बारा टोल पर पहुंचने पर लोगों को लंबे जाम से जूझना पड़ता है। टोल एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि बैंक के पास जितने फास्टैग आ रहे हैं। उनका वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed