फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Innocent dies after falling into a bucket full of water while playing

कानपुर देहात : खेलते समय पानी भरी बाल्टी में गिरकर मासूम की मौत

Tue, 22 Feb 2022 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Innocent dies after falling into a bucket full of water while playing
मृतक शारदा का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र में सरवनखेड़ा के मजरा त्रिवेदिनपुर में खेलते समय डेढ़ वर्षीय मासूम पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए पीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

त्रिवेदिनपुर निवासी विजय सिंह सोमवार सुबह दस बजे सरवनखेड़ा बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। उनकी पत्नी अनुराधा घर के अंदर खाना बना रहीं थीं। इस दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम शारदा घर में खेल रही थी। खेलते समय वह घर के बाहर लगे हैंडपंप के पास पहुंच गई। वहां पड़ोसी की बाल्टी में पानी भरा रखा था। इस पर शारदा बाल्टी के पानी से खेलने लगी।
विज्ञापन

अचानक वह बाल्टी में सिर के बल गिर गई। उसकी दादी सुषमा किसी काम से बाहर निकलीं तो मासूम को बाल्टी में डूबा देख चीख पड़ीं। उसे तत्काल बाहर निकाला। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवनखेड़ा लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी में तैनात डॉ. राहुल लट्ठा ने हालत गंभीर देख कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने शारदा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शारदा तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ा भाई अभय प्रताप (7), बहन दीपिका (4) है। मां ने उसके नाम से ही शारदा महिला स्वयं सहायता समूह बनाया था। जिसे वह चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed