{"_id":"632b6eaefbdd5b2e9721d3bb","slug":"kanpur-dehat-in-the-kachri-factory-located-in-chitikpur-the-worker-died-due-to-current-akbarpur-news-knp719397541","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : चिटिकपुर स्थित कचरी फैक्टरी में करंट से मजदूर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : चिटिकपुर स्थित कचरी फैक्टरी में करंट से मजदूर की जान गई
विज्ञापन
मृतक सुंदरम का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। चिटिकपुर स्थित कचरी बनाने वाली फैक्टरी में काम करने के दौरान करंट लगने से उन्नाव निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जिला उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के तिनई गांव निवासी किसान सतीश सिंह का बेटा सुंदरम उर्फ पिंकू (20) रनियां के चिटिकपुर स्थित एक कचरी बनाने वाली फैक्टरी में रहने के साथ काम करता था। बुधवार को सुंदरम ड्यूटी पर मशीन चला रहा था।
शाम करीब पांच बजे काम के दौरान उसने जैसे ही मशीन के एंगल को छुआ तो करंट से वह झुलस गया। उसकी चीख पर अन्य कर्मी दौड़े और तत्काल मशीन में बिजली आपूर्ति बंद की गई। फैक्टरी में मौजूद मालिक को कर्मियों ने घटना के बारे में बताया तो उन्होंने सुंदरम को एक निजी अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट की इमरजेंसी में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद सुंदरम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फैक्टरी कर्मियों ने अनहोनी की सूचना सुंदरम के परिजनों को दी।
फैक्टरी में काम करने वाले सुंदरम के फूफा अजीत सिंह ने बताया कि कानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, उन्नाव से परिजन भी आ रहे हैं। फैक्टरी मालिक राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सुंदरम को काम के दौरान करंट लगा।
इस पर उसे हैलट भेजा गया था, लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रनियां चौकी इंचार्ज अतुल गौतम ने बताया कि परिजनों को सुंदरम की मौत की जानकारी मिल गई है। अभी किसी ने कोई शिकायत या तहरीर नहीं दी है। कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम होगा।