फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: In CHC Hawaspur, a drunken youth manhandled doctors and health workers

Kanpur Dehat : सीएचसी हवासपुर में नशे में धुत युवक ने डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों से की हाथापाई

Fri, 09 Sep 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: In CHC Hawaspur, a drunken youth manhandled doctors and health workers
संदलपुर। सीएचसी हवासपुर में बहन का इलाज कराने आए युवक ने गुरुवार की दोपहर शराब के नशे में अस्पताल में हंगामा किया। विरोध पर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई की। सूचना पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि देर रात तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

उरसान गांव निवासी आशा कार्यकर्ता गीता को उसके भाई विमल कुमार ने गुरुवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर में विमल ने शराब के नशे में अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने सीएचसी अधीक्षक और स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई की।
विज्ञापन

इसकी सूचना सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. महेश नाथ विश्वकर्मा ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची ने युवक को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष मंगलपुर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक और डॉक्टर के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर विमल को पकड़ थाने लाया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली। वहीं, सूचना पर गुरुवार देर शाम सीएमओ डॉ. एके सिंह अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने आशा का हाल जाना और अधीक्षक से मामले की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि युवक लेबर रूम की तरफ जा रहा था। उसे पकड़कर बाहर लाया गया था। लोग इसे सोशल मीडिया में गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed