{"_id":"62e04b748bf40e7213393362","slug":"kanpur-dehat-in-bhagwantpur-usri-village-the-child-died-after-falling-while-putting-a-swing-on-the-tree-akbarpur-news-knp709669133","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur dehat : भगवंतपुर उसरी गांव में पेड़ पर झूला डालते समय गिरकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur dehat : भगवंतपुर उसरी गांव में पेड़ पर झूला डालते समय गिरकर बालक की मौत
विज्ञापन
भगवंतपुर उसरी गांव में बालक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र के भगवंतपुर उसरी गांव में सोमवार शाम नीम के पेड़ पर झूला डालने के लिए चढ़े बालक का अचानक पैर फिसल गया। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर नगर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
भगवंतपुर उसरी निवासी कुलदीप किसान हैं। उसके परिवार में पत्नी शिव देवी, बेटा रौनक, लकी और सुशांत (8) थे। गांव में सोमवार शाम नीम के पेड़ पर चढ़कर सुशांत झूला डाल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर आकर गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पेेड़ के पास पहुंचे तो सुशांत घायल अवस्था में पड़ा था। इस पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए कानपुर नगर ले जा रहे थे।
रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजन बिलखने लगे। अनहोनी की जानकारी पर गांव वाले भी दुखी हो गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। थाना प्रभारी शिव ठाकुर ने बताया उन्हें किसी ने मामले की जानकारी नहीं दी है। जांच कराई जाएगी।