फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: In Akbarpur, the MP took out a thousand feet long trip with the tricolor

Kanpur Dehat : अकबरपुर में सांसद ने एक हजार फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: In Akbarpur, the MP took out a thousand feet long trip with the tricolor
एक हजार फीट का तिरंगा लेकर यात्रा निकालते सांसद देवेंद्र सिंह भोले व अन्य। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अमृत महोत्सव के मौके पर अकबरपुर के गांधी नगर स्थित सुभाष क्रांति विद्यालय से एक हजार फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा जनकपुरी मैदान, रूरा टेंपो स्टैंड से होकर हरीगंज बाजार होते हुए विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला पांडेय, बीएसए रिद्धी पांडेय, खंड शिक्षाधिकारी अजब सिंह, विद्यालय के प्रबंधक जहान सिंह यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, रसूलाबाद के नैला कटरा में सपा नेता पुष्पेंद्र यादव, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर व जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जेडीपी स्कूल नैला कटरा और गंधर्व इंटर कॉलेज के सात सौ से अधिक बच्चे शामिल हुए। पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता का प्रतीक है। सभी को अच्छे से आजादी का जश्न मनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed