फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Illegal mining found in Tidwa Chilauli and Sujnipur, people engaged in mining fled after seeing SDM and police

Kanpur Dehat : टिडवा चिलौली व सुजनीपुर में मिला अवैध खनन, एसडीएम व पुलिस को देखकर भागे खनन में जुटे लोग

Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Illegal mining found in Tidwa Chilauli and Sujnipur, people engaged in mining fled after seeing SDM and police
डेरापुर। टिडवा चिलौली व सुजनीपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व पुलिस को देख मौके पर मौजूद लोग मिट्टी भरी ट्रॉली व अन्य उपकरण छोड़कर भाग गए। एसडीएम ने रूरा पुलिस को ट्रॉली व उपकरण सौंपकर मामले की जांच कानूनगो को दी है।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश कुमार को शनिवार को सूचना मिली कि डेरापुर तहसील के टिडवा चिलौली व सुजनीपुर क्षेत्र के जंगल में अवैध खनन किया जा रहा है। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार, कानूनगो कृष्ण मुरारी, लेखपाल राजेश व रूरा थाना प्रभारी के साथ खनन स्थल पर छापा मारा।
विज्ञापन

एडीएम व पुलिस को देख खनन करने में जुटे लोग मिट्टी लदी ट्रॉली व खोदाई के उपकरण छोड़कर भाग निकले। एसडीएम ने बताया कि जिस स्थान पर खनन किया जा रहा है वह भूमि सरांय गढ़ेवा तहसील अकबरपुर की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कानूनगो व लेखपाल भूमि के पैमाइश कर जानकारी करेंगे कि भूमि किस तहसील क्षेत्र में आती है। उसी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पकड़ी गई मिट्टी लदी ट्रॉली व उपकरण रूरा पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed