फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the drug addicts threatened the inspector, said - if he comes to the village, he will cut off his hand

Kanpur Dehat: नशेबाजों ने दरोगा को दी धमकी, कहा- गांव आए तो काट देंगे हाथ, शांतिभंग में हुई कार्रवाई

Sun, 21 May 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 May 2023 01:04 AM IST
सार

थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दरोगा और सिपाही से बदसलूकी करने के आरोपी निजामतपुर के गोलू और पुष्पेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
the drug addicts threatened the inspector, said - if he comes to the village, he will cut off his hand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के रूरा कस्बे में गहलों मोड़ पर बने यात्री प्रतीक्षालय में शराब पीने से मना करने पर नशेबाजों ने थाने के दरोगा और सिपाही से हाथापाई और गाली-गलौज की। इसके बाद नशेबाजों ने गांव आने पर दरोगा को हाथ काट देने की धमकी दी है।

विज्ञापन

वहीं, मामले में दोरागा ने नशेबाजों के खिलाफ थाने में तहरीर दी पर 48 घंटे बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। परेशान दरोगा ने घटना से विभाग के आला अफसरों को अवगत कराया है। रूरा थाने के एसआई अनूप कुमार पांडेय ने बताया कि हमराही सिपाही भूपेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन

इस दौरान गहलों मोड़ पर निजामतपुर गांव के दो युवक गोलू पुत्र विनोद एवं पुष्पेंद्र पुत्र वीरेंद्र सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में शराब पीते मिले। उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, तो नशेबाजों ने उनके व सिपाही के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही गांव आने पर हाथ काटने की धमकी भी दी। थाने लौटकर थानाध्यक्ष को पूरा घटनाक्रम बताते हुए तहरीर दी। वहीं, घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले की शिकायत उन्होंने आला अफसरों से की है। वहीं आरोपियों का कहना है कि वह लोग शराब नहीं शीतल पेय पी रहे थे।

दरोगा और सिपाही ने उन लोगों के साथ मारपीट की है। इधर, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दरोगा और सिपाही से बदसलूकी करने के आरोपी निजामतपुर के गोलू और पुष्पेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed