{"_id":"6420a553889657f7f505fb64","slug":"kanpur-dehat-hydra-cleaner-fell-on-the-road-due-to-the-shock-of-speed-breaker-in-akbarpur-truck-trampled-kanpur-news-c-12-1-146528-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्पीड ब्रेकर के झटके से सड़क पर गिरा हाइड्रा क्लीनर, ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्पीड ब्रेकर के झटके से सड़क पर गिरा हाइड्रा क्लीनर, ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाने के पास स्पीड ब्रेकर से झटका लगने पर हाइड्रा पर बैठा क्लीनर सड़क पर गिर गया। वह जब तक संभल पाता कि पीछे से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
अकबरपुर निवासी अनुज कुमार रविवार को हाइड्रा लेकर आ रहा था। उसके बगल में भोगनीपुर के हराहरा गांव निवासी क्लीनर अनिल यादव (38) बैठा था। अकबरपुर थाने के पास पहुंचने पर वहां बने स्पीड ब्रेकर से हाइड्रा में झटका लगा और अनिल यादव सड़क पर आ गिरा।
उसी दौरान राजस्थान से टाइल्स लेकर पीछे से आ रहे ट्रक के पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। अनिल की मौत से पत्नी रेनू, भाई अभिषेक, बेटियों अंशिका व कृतिका का रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक हटाने का प्रयास किया, लेकिन जीपीएस सिस्टम के कारण वह स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद एनएचएआई की दो क्रेनों को बुलाकर किसी तरह ट्रक को सड़क से किनारे किया जा सका। अकबरपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अनिल के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।