फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Hearing resumed in the case of mass murder that happened 44 years ago in Selhupur village

Kanpur Dehat : सेल्हूपुर गांव में 44 साल पहले हुए सामूहिक हत्या के मामले में फिर शुरू हुई सुनवाई

Sun, 08 Jan 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Hearing resumed in the case of mass murder that happened 44 years ago in Selhupur village
कानपुर देहात। देवराहट क्षेत्र के सेल्हूपुर में 44 साल पहले हुई चार लोगों की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। बेहमई कांड से भी पुराने इस मुकदमे में 13 आरोपितों की मौत हो चुकी है। एक आरोपित अभी तक फरार है।
विज्ञापन

मामले में अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ की कोर्ट में सात आरोपियों की पत्रावली अलग कर सोमवार को बहस की तारीख नियत की गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप पांडेय प्रथम ने बताया कि देवराहट क्षेत्र के सेल्हूपुर गांव में नवंबर 1978 में किसान दिनेश की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

इसमें आरोपी अयोध्या प्रसाद के जमानत पर रिहा होने के बाद बदला लेने के इरादे से 23 अप्रैल 1979 को उसके भाई सरजू, भतीजे शिव प्रसाद व छोटे और पौत्र भीम सिंह (4) की एक साथ हत्या कर दी गई थी। मामले में अयोध्या प्रसाद ने भोगनीपुर कोतवाली में 21 लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अभियोजन की ओर से कोर्ट में नौ लोगों की गवाही कराई गई थी। इसके बाद शुरू हुए कानूनी दांव पेंच में यह मामला 1982 में हाईकोर्ट के स्थगनादेश से लंबित हो गया था।
स्टे खारिज होने के बाद इस मामले की सुनवाई अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अमरजीत की अदालत में शुरू हुई है। मामले में 13 आरोपियों की मौत हो चुकी हैं। एक आरोपी मान सिंह फरार है।

इनके अलावा विजय बहादुर, प्रेमचंद्र, विजय नारायण, बतोले, मथुरा, धनीराम व शिवराम की पत्रावली को अलग कर सुनवाई शुरू की गई है। मामले में कोर्ट ने सोमवार को बहस की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed