{"_id":"623b74872dc36d14b923a015","slug":"kanpur-dehat-health-facilities-will-be-better-than-62-29-lakh-in-jhinjhak-chc-akbarpur-news-knp687129451","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : झींझक सीएचसी में 62.29 लाख से बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : झींझक सीएचसी में 62.29 लाख से बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन
झींझक। राष्ट्रपति से सभासद की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में चिकित्सा सुविधा बेहतर और अत्याधुनिक बनाने के लिए शासन से 62.29 रुपये की स्वीकृत दी गई है। इसकी जानकारी सभासद को पत्र भेज कर दी गई है।
नगर पालिका परिषद झींझक के वार्ड नंबर 21 आजाद नगर से भाजपा सभासद कृष्ण कुमार उर्फ कन्हैया पोरवाल ने दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 7 नवंबर 2019 को मुलाकात की थी।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में चिकित्सा सुविधा बेहतर व अत्याधुनिक बनाए जाने के संबंध में पत्र दिया था। जिसका राष्ट्रपति भवन में संज्ञान लेते हुए 14 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी को सीएचसी में चिकित्सा व्यवस्था बेहतर व अत्याधुनिक बनाए जाने के संबंध में पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
डीएम ने सभासद से जानकारी लेकर पत्र महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लखनऊ को भेजा। वहां से राष्ट्रपति भवन सचिवालय के उपसचिव जेपी सुब्रमणियम को पत्र भेजकर झींझक सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 62.29 लाख रुपये की तकनीकी स्वीकृति देने की जानकारी दी गई है।
प्रथम किस्त के रूप में 31.14 लाख रुपये अवमुक्त करने की सूचना दी है। सभासद ने बताया कि झींझक सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की राष्ट्रपति से मांग की थी। जिस पर धन स्वीकृति होने का पत्र महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य लखनऊ से मिला है।