फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat health

अंता गांव में मिला डेंगू का मरीज

Thu, 01 Aug 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat health
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे के अंता गांव में एक युवती में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर हड़कंप मच गया। बुखार से पीड़ित युवती को परिजन कानपुर ले गए थे। वहां से डेंगू की जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया था। बुधवार को लखनऊ से संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) ने सीएमओ को जानकारी देकर गांव में ऐहतियात बरतने को कहा है। इसके बाद आंता गांव में स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गांव पहुंचीं। 12 लोगों की स्लाइडें बनाई। गांव में पायरेथिन घोल का छिड़काव करवाया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक संचारी रोग डॉ विकासेंदू ने लखनऊ से सीएमओ डॉ हीरा सिंह को बताया कि रसूलाबाद कस्बे के अंता गांव के रामबहादुर की बेटी कामिनी में डेंगू पाया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य टीमों को गांव भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने तत्काल दो टीमें गांव भेजी। कामिनी को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज में करवा रहे थे। वहां से डेंगू की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में खुलासे के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। डॉ. आयुष पटेल ने बताया कि युवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वह इस समय ठीक है। हेल्थ वर्करों को उसके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए कहा गया है। अंता गांव में 12 लोग बुखार से पीड़ित मिले। उनकी स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजा गया है। 12 लोगों को जल भराव व गंदगी फैलाने के मामले में नोटिस दी गई। टीम ने गांव में डेंगू का लार्वा तलाशा, लेकिन नहीं मिला। टीम ने काफी समय से भरे पानी को खाली कराया। इसके बाद युवती के घर के आस-पास के घरों में पायरेथिन घोल का स्प्रे किया। ग्राम प्रधान दुर्गा देवी को स्वास्थ्य कर्मियों ने डीडीटी की बोरी देकर छिड़काव को कहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि अंता गांव पर विभाग की पूरी नजर है। बुखार से पीड़ित मरीजों की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। हेल्थ वर्करों को गांव जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed