{"_id":"624def2db38714482954729f","slug":"kanpur-dehat-head-constable-posted-in-fire-station-consumed-poison-died-akbarpur-news-knp6897482149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : फायर स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : फायर स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बे के फायर स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल ने बुधवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर साथी सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल और फिर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
भरथना जिला इटावा निवासी मनमोहन सिंह (53) सिकंदरा कस्बा के फायर स्टेशन में हेड कांस्टेबल हैं। बुधवार दोपहर उन्होंने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर साथियों को इसकी जानकारी हुई तो तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे।
चिकित्सक मोहम्मद सादिक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से हैलट भेजा गया जहां उपचार के दौरान मनमोहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्टेशन इंचार्ज मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि हैलट में उपचार के दौरान हेडकांस्टेबल की मौत की जानकारी मिली है। प्रभारी निरीक्षक रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)