फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Goods worth lakhs crossed from two shops and two houses, thieves caught in CCTV camera

कानपुर देहात : दो दुकान व दो घरों से लाखों का माल पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

Sun, 06 Mar 2022 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Goods worth lakhs crossed from two shops and two houses, thieves caught in CCTV camera
चोरी के बाद खुली अलमारी दिखाती महिला। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रसूलाबाद के बिलहा गांव स्थित दो दुकान व कानपुर रोड पर स्थित चार घरों को शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। इसमें दो दुकान व दो घरों से चोरों ने नगदी, जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया। एक घर में में चोरी के दौरान चोर एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
विज्ञापन

बिलहा निवासी राघवेंद्र की परचून की दुकान के गेट का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने 38 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद बगल में स्थित रानू की बीज की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने गुल्लक में रखे 1.75 लाख रुपये नकद, बैटरी, सिलिंडर चोरी कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, रसूलाबाद कानपुर रोड स्थित पंकज के मकान में घुसे चोर वायरिंग का सामन चुरा ले गए। इस दौरान चोर घर के बाहर लगे एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। यहां से चोर पास में निर्माणाधीन रहमत व अताखान के मकान में घुसे, लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में चोर नसीमुद्दीन के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से जेवर व 20 हजार रुपये चुरा लिए। इसी दौरान चोरों की आहट पाकर नसीमुद्दीन की पत्नी खुशनुमा व बेटी तफसीर जाग गई।

शोर मचाने पर चोर भाग निकले। कार्यवाहक थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चोरी के मामलों में तहरीर के अनुसार जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed