{"_id":"63a215b67d55883558683124","slug":"kanpur-dehat-gas-warehouse-incharge-hanged-himself-dead-body-found-hanging-in-warehouse-office-akbarpur-news-knp7345787122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : गैस गोदाम इंचार्ज ने फंदा लगाकर दी जान, गोदाम के ऑफिस में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : गैस गोदाम इंचार्ज ने फंदा लगाकर दी जान, गोदाम के ऑफिस में लटका मिला शव
विज्ञापन
मृतक पंकज कुमार का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। कस्बे के करियाझाला रोड स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में सोमवार की रात इंचार्ज ने फंदा लगा लिया। मंगलवार को गोदाम पहुंचे कर्मचारियों ने शव देख मालिक को खबर दी। घटना की सूचना पर पहुंची मंगलपुर थाना पुलिस ने जांच की।
जिला हरदोई के सांडी क्षेत्र के भीखपुर निवासी सुंदर लाल के दो बेटे पंकज (26) और संदीप झींझक स्थित इंडेन गैस एजेंसी में काम करते थे। पंकज एजेंसी के सामने स्थित गोदाम का इंचार्ज था और वहीं रहता था। वहीं, उसका बड़ा भाई संदीप कस्बे में किराए के मकान में रहता है।
सोमवार को छुट्टी के बाद सभी कर्मचारी घर चले गए। रात में पंकज गोदाम में सोने के लिए चला गया। देर रात उसने गोदाम में बने ऑफिस के कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फंदा लगा लिया। मंगलवार की सुबह जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था।
विज्ञापन
कर्मियों ने दीवार पर चढ़कर अंदर देखा तो पंकज का शव लटक मिला। कर्मचारियों ने जानकारी एजेंसी मालिक को दी। एजेंसी मालिक की सूचना पर पुलिस ने जांच की। वहीं, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। भाई संदीप ने बताया कि पंकज की पत्नी संतोषी को 15 दिन पहले बेटा हुआ है।
इससे घर में खुशी का माहौल था। अचानक पंकज के आत्महत्या करने से खुशी का माहौल गम में बदल गया। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पंकज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।