{"_id":"6269a0d0972a7b62f56cff0c","slug":"kanpur-dehat-free-wifi-will-soon-be-available-in-akbarpur-nagar-panchayat-14-water-coolers-will-be-installed-akbarpur-news-knp693678862","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अकबरपुर नगर पंचायत में जल्द मिलेगा मुफ्त वाईफाई, लगेंगे 14 वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अकबरपुर नगर पंचायत में जल्द मिलेगा मुफ्त वाईफाई, लगेंगे 14 वाटर कूलर
विज्ञापन
नगर निकाय बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, ईओ व सभासद। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। इसमें विकास कार्यों, हैंडपंप दुरुस्त करने, जल निकासी और साफ सफाई के मुद्दे पर विमर्श हुआ। इसके साथ ही नगर में मुफ्त वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने और 14 नए वाटर कूलर स्थापित कराने की सहमति बनी।
चेयरमैन ज्योत्सना कटियार की अध्यक्षता में निकाय बोर्ड की बैठक हुई। यहां सभासदों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवेदनों की जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही आसरा आवास योजना आवास आवंटन की कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही तालाबों के सुंदरीकरण, सब्जी मंडी स्थल से अतिक्रमण हटवाने और चबूतरा निर्माण की सहमति बनी। बैठक में अनुसूचित बस्ती में सड़क व नाली निर्माण कराने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
साफ सफाई के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए एक हजार स्थानों पर वाल पेंटिंग कराने, शौचालयों का निर्माण कराने तथा आंबेडकर पार्कों में मूर्ति पर छाया कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। 14 स्थानों पर वाटर कूलर लगवाने और पिंक टायलेट बनवाने पर सहमति बनी।
कालीगंज वार्ड में नया नलकूप स्थापित करने का प्रस्ताव पास हुुआ। एक हजार नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाने, अतिरिक्त सफाई कर्मी रखने और जरूरी उपकरणों की खरीद का प्रस्ताव पास किया गया है।
सभासद गोपाल सैनी ने खुली नालियों पर पटिया रखवाने की मांग की तो इसे भी पास किया गया। बैठक में ईओ देवहूति पांडेय, लिपिक राजेश कुमार, मैसर बानों, रेनू देवी, रेनू शुक्ला, विनीता, मनोज कुमारी, साजदा बेगम, अजमी खान, राकेश चंद्र, राजेश शर्मा, अनीशा खां, अशोक कुमार, करन सिंह, हसीब कुरैशी आदि सभासद मौजूद रहे।