फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Fire Massive Blaze Reduces 300 Bighas of Wheat Crop to Ashes Firefighters Bring It Under Control

Kanpur Dehat Fire: भीषण आग से 300 बीघा गेहूं की फसल राख, तेज हवाओं ने आग को बनाया बेकाबू, दमकल ने पाया काबू

Wed, 22 Apr 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Apr 2026 03:12 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के अकबरपुर में भीषण आग से 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। प्रशासन ने लेखपालों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत दी जा सके।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Fire Massive Blaze Reduces 300 Bighas of Wheat Crop to Ashes Firefighters Bring It Under Control
300 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ापुर के पास बुधवार दोपहर गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सुबह करीब 11 बजे लगी आग तेज हवा के चलते फैलते हुए अकबरपुर क्षेत्र के मिनचौरा हार तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर करीब 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल और खेतों में पड़े अवशेष जलकर राख हो गए।

विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। वहीं अकबरपुर और भोगनीपुर से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा।

विज्ञापन

नुकसान का कराया जा रहा है आकलन
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया। एसडीएम सुरभि ने बताया कि लेखपाल और तहसील के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed