फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmer's body found hanging on a tree, had left home to go to the field

कानपुर देहात : पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, खेत जाने के लिए निकले थे घर से

Thu, 12 May 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmer's body found hanging on a tree, had left home to go to the field
मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव निवासी किसान का शव मंगलवार की रात खेत के पास लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कठेठी गांव निवासी किसान हीरालाल (62) मंगलवार की सुबह सात बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर बाद तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अन्नू सिंह के पति महेंद्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व परिजन मिलकर वृद्ध की खोजबीन करते रहे। देर रात खेत के पास स्थित आम के बाग में चिल्ला के पेड़ पर रस्सी से हीरालाल का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पत्नी लीला का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक के बेटे अजय कुमार ने बताया कि पिता दो साल से मानसिक तनाव में रहते थे। उनका इलाज भी कराया जा रहा था। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed