फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Farmer's body found hanging from a tree, police investigated

कानपुर देहात : पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, पुलिस ने की जांच

Fri, 24 Jun 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Farmer's body found hanging from a tree, police investigated
मौके पर मौजूद फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। लुधौरा निवासी एक किसान का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया।
विज्ञापन

मौके से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटे से किसी बात पर किसान का विवाद हुआ था। शायद इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

लुधौरा गांव निवासी रामभरोसे (55) खेतीबाड़ी करके परिवार का पेट पालते थे। वह बुधवार की रात बिना बताए घर से कहीं चले गए। गुरुवार की सुबह दूध लेकर जा रहे पिकअप चालक ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर रामभरोसे का शव फंदे से लटका देख ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण व रामभरोसे के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंची। किसान की मौत से पत्नी सिठानी, बेटे प्रभात उर्फ पिंटू, रवि राजपूत, भाई विश्राम सिंह, बहन अलका बिलख पड़े।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसान की अपने बेटे से विवाद होने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मौके जाकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed