फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Farmer died after being hit by train, accident happened near Ambiapur station

Kanpur Dehat : ट्रेन की चपेट में आने से किसान की जान गई, अंबियापुर स्टेशन के पास हुआ हादसा

Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Farmer died after being hit by train, accident happened near Ambiapur station
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अंबियापुर स्टेशन के पास से रेलवे लाइन पार करते समय एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी झींझक पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस प्रथम दृष्टया हादसे में किसान की मौत होना मान रही है।
विज्ञापन

रूरा के सिठमरा गांव निवासी संतोष का बेटा सुमित (22) अंबियापुर में ही बटाई पर खेती करता था। बुधवार की सुबह सुमित फसल में पानी लगाने के लिए खेतों की तरफ जा रहा था। अंबियापुर स्टेशन के पास वह रेलवे लाइन पार कर रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान डाउन लाइन पर सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भाई रोहित ने बताया कि सुमित खेत में लगी फसल में पानी लगाने जा रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed