फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Elevated road will be built in Raniya and Sachendi, NHAI Project Director sent proposal to headquarters

कानपुर देहात : रनियां और सचेंडी में बनेगी एलिवेटेड रोड, एनएचएआई परियोजना निदेशक ने मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

Fri, 20 May 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Elevated road will be built in Raniya and Sachendi, NHAI Project Director sent proposal to headquarters
रनियां में हाइवे पर अतिक्रमण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। इटावा-कानपुर हाईवे में रनियां और सचेंडी के बीच एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इससे हादसे कम होंगे और सफर सुगम होगा। इसके लिए कंपनी ने इस्टीमेट तैयार कर एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को सौंप दिया है। दोनों जगह एलिवेटेड रोड बनने से हाईवे से निकलने वाले 50 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में एनएचएआई ने फोरलेन सड़क बनाने के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया गया था। इस दौरान लोगों को मुआवजा भी दिया गया था। अब कानपुर-इटावा हाईवे किनारे रनियां और सचेंडी में तेजी से आबादी बढ़ रही है। यहां लोग हाईवे पार कर आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में रनियां में आए दिन सड़क हादसे होते हैं और लोगों की जान तक चली जाती है। इसे देखते हुए एनएचएआई परियोजना निदेशक ने ओरिएंट स्ट्रेक्शल प्राइवेट लिमिटेड को रनियां और सचेंडी में एलिवेटेड रोड बनाने के लिए इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अभियंता ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के बाद परियोजना निदेशक को सौंपी है। रनियां में एलिवेटेड रोड बनाने में अतिक्रमण बाधा बना है। एनएचएआई की ओर से अधिगृहीत की गई जमीन पर फिर से कब्जे हो गए हैं।
इसे हटाने के लिए एनएचएआई ने प्रशासन से सहयोग मांगते हुए पत्र लिखा है। वहीं, दोनों जगहों पर एलिवेटेड रोड बनने के लिए एनएचएआई परियोजना निदेशक ने प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। इसमें सचेंडी एलिवेटेड रोड में जमीन की उपलब्धता संबंधित कागज भी मुख्यालय भेजे गए हैं।

सचेंडी और रनियां में एलिवेटेड रोड बनाई जानी है। दोनों जगहों का प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजा जा चुका है। रनियां में अतिक्रमण बाधा बना है। सचेंडी में आसानी से जगह मिल जाएगी। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed