फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat electicity

केबिल बक्सा फटने से सौ गांवों की चार घंटे बिजली गुल

Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat electicity
कुंतलिया गांव के पास केबिल बक्सा ठीक करते विद्युत कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बा के लगरथा रोड विद्युत उपकेंद्र में कठिका पारेषण केंद्र से आने वाली 33 केवी लाइन में कुंतलिया गांव के पास केबल बक्सा फट गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े फीडरों के सौ गांवों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही। केबल बक्से की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

कुंतलिया गांव के पास लगा केबल बक्सा रविवार को तेज आवाज के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने उपकेंद्र में दी। वहां से पहुंचे कर्मचारियों ने केवल बक्सा की मरम्मत शुरू की।
विज्ञापन

इसके चलते सुबह 8:38 बजे से मंगलपुर, औरंगाबाद, कांशीराम, भोलानगर, अकारु फीडरों से जुड़े झींझक के भोलानगर, खानपुर रोड मोहल्ले, नसीरपुर, सुरासी, लालपुर, मंगलपुर, मुंडेरा, गौरी, लगरथा, मनकापुर, चंदकुरा, चिरडिऱी, परजनी, औरंगाबाद समेत सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत के बाद दोपहर 12:38 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज, राहुल, नीरज, योगेंद्र समेत कई किसानों ने बताया कि आए दिन फाल्ट होने के कारण सिंचाई का कार्य प्रभावित होता है। साथ ही बिजली के सभी उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि केबल बक्सा फटने के कारण चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही थी, जो बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed