फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Elderly died due to fever, two youths suffering from dengue

Kanpur Dehat : बुखार से बुजुर्ग की जान गई, दो युवक डेंगू से पीड़ित

Fri, 04 Nov 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Elderly died due to fever, two youths suffering from dengue
राजपुर के पैलावर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक में लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। रसूलाबाद में बुधवार की रात बुखार से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, झींझक और मलासा ब्लॉक क्षेत्र के दो युवकों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से एक की एलाइजा तो दूसरे की किट से जांच हुई थी।
विज्ञापन

रसूलाबाद माधव नगर निवासी रामप्रकाश (65) को बुधवार रात में तेज बुखार आया। इस पर उसने स्थानीय स्तर पर दवा लेकर खा ली। गुरुवार सुबह चार बजे उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे। यहां ईएमओ डॉ. बृजेश ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, मुंडेरा गांव निवासी अविनाश (20) को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों ने उसे कानपुर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका एलाइजा टेस्ट कराया गया तो वह डेंगू से पीड़ित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को इस बारे में गांव के लोगों ने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता को जानकारी दी। डॉ. दीपक ने बताया कि युवक एलाइजा टेस्ट में डेंगू संक्रमित मिला है। गांव में जांच की जाएगी।
उधर, मलासा ब्लॉक के बिदखुरी गांव निवासी सत्यनाराण के 20 वर्षीय बेटे अंकित कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार को सीएचसी पुखरायां में जांच कराई तो टाइफाइड और मलेरिया की पुष्टि हुई थी।
इसके बाद बुधवार रात तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो किट से जांच कराने पर वह भी डेंगू संक्रमित मिले। इसके बाद अंकित को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं, सूचना पर मलासा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने सीएचओ मनीषा सचान को गांव भेजा और अन्य लोगों के बीमार होने के बारे में जानकारी ली। साथ ही गांव में सफाई कर्मियों की ओर से फॉगिंग कराई गई। डॉ. विकास ने बताया कि किट से हुई जांच में युवक डेंगू संक्रमित मिला है। शुक्रवार को टीम गांव अन्य लोगों की जांच करने जाएगी।
10 लोगों के रक्त की बनाई स्लाइड
राजपुर क्षेत्र के पैलावर गांव निवासी दसवीं के छात्र जगदीश त्रिवेदी की बुधवार को हैलट अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई थी। सूचना पर राजपुर पीएचसी के अधीक्षक डॉ. डीके सिंह अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि मलेरिया जांच के लिए 10 से ज्यादा लोगों के रक्त की स्लाइड बनाई गई है।
जुकाम-बुखार के 154 मरीजों का हुआ उपचार
संयुक्त जिला अस्पताल में हर रोज वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया के लक्षण वाले मरीजों की लंबी लाइन फिजिशियन के कमरे में लग रही है। गुरुवार को ओपीडी में 730 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें जुकाम और बुखार के 154 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें सात मरीजों को भर्ती भी किया गया।

वायरल फीवर से सीएमएस की हालत बिगड़ी
संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता की बुधवार रात वायरल फीवर से हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह से छुट्टी पर चले गए हैं। इसी तरह रसूलाबाद क्षेत्र के आजाद नगर के दो लोग वायरल फीवर की चपेट में थे। उनको सीएचसी में भर्ती किया गया है। सीएचसी रसूलाबाद में गुरुवार को 171 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed