{"_id":"6206bcc10dc6e51f6117538c","slug":"kanpur-dehat-dumper-ran-in-no-entry-innocent-trapped-in-wheels-died-akbarpur-news-knp68013363","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः नो इंट्री में दौड़ाया डंपर, पहिए में फंसकर घिसटी मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः नो इंट्री में दौड़ाया डंपर, पहिए में फंसकर घिसटी मासूम, मौत
विज्ञापन
मृतक अनित्या का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। मैथा-रनियां मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बाद भी गुरुवार शाम चालक ने तेज रफ्तार में डंपर दौड़ा दिया। इस दौरान बाइक में टक्कर लगने से दंपती व मासूम सड़क पर गिर गए।
वहीं, डंपर के पिछले टायर में फंसकर मां व मासूम दूर तक घिसटते चले गए। लोगों के शोर मचाने पर डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। गंभीर घायल मां को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मकरंदपुर बंथा निवासी सुनील कुमार प्राइवेट टीचर हैं। गुरुवार शाम को वह बाइक से पत्नी मनीषा (25) व बेटी अनित्या (2) को लेकर अकबरपुर के पास मिलकिया गांव में मामा की पुत्री की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
किशरवल रोड पर पहुंचने पर मैथा की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुनील दूर जा गिरा, जबकि मनीषा व अनित्या डंपर के पिछले टायर में फंसकर दूर तक घिसटते चले गए।
राहगीरों ने शोर मचाया तो चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसा देखकर सुनील कुमार बदहवास हो गए। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निजी वाहन से घायल मां व बेटी को जिला अस्पताल भेजा।
वहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। मनीषा को कानपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के चाचा नीरज के बताया कि मनीषा को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मालवाहक वाहनों की आवाजाही रुकती तो बच जाता हादसा
मैथा मार्ग पर ट्रक व डंपर निकलने पर रोक है। इसका सूचना बोर्ड भी लगा है। अलबत्ता पुलिस यहां से ट्रक व डंपर निकलने पर रोक नहीं लगा रही है। पहले भी यहां माल वाहक वाहनों की टक्कर से वाहनों व इमारत को नुकसान हो चुका है।
तिगाई के पास डंपर से कुचलकर बाइक मिस्त्री की मौत हो चुकी है। सदर विधायक ने गार्डर लगाने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने अनसुना कर दिया। लोगों का कहना है कि माल वाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावी तरीके से रुकती तो हादसा बच जाता।