{"_id":"627036e403f1de535d33a51b","slug":"kanpur-dehat-due-to-thunderstorm-and-drizzle-more-than-one-thousand-villages-did-not-get-electricity-overnight-akbarpur-news-knp6945985141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : आंधी और बूंदाबांदी के चलते एक हजार से अधिक गांवों में रात भर नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : आंधी और बूंदाबांदी के चलते एक हजार से अधिक गांवों में रात भर नहीं आई बिजली
विज्ञापन
आंधी में बाघपुर के पास सड़क किनारे झुका पोल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। आंधी के चलते रविवार की रात ग्रिड सबस्टेशनों से बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे 47 उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत लाइनों में कई जगह फाल्ट हुए तो कुछ जगह पोल झुक गए।
इससे पूरी रात एक हजार से अधिक गांवों में लोग बिना बिजली के रहे, जो सोमवार की सुबह सुचारु हुई। वहीं, 13 नगरीय क्षेत्रों में गुल हुई बिजली करीब पांच घंटे बाद बहाल हो गई।
जिले में रविवार को रात को आठ बजे तेज हवाएं चलने लगीं जो कुछ समय बाद आंधी में बदल गई। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। इस पर ग्रिड सबस्टेशनों से जनपद के 47 उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
आंधी की वजह से पेड़ों के पास से निकली विद्युत लाइनों में फाल्ट आ गए। झूलते तार आपस में उलझ गए। आंधी रात में करीब 11 बजे थमी। ग्रिड सबस्टेशनों से उपकेंद्रों को बिजली दी गई, लेकिन लोकल फास्ट की वजह से मूसानगर, न्यू बारा, न्यू रनियां, बनीपारा, मिंडाकुआं, कंचौसी, सिकंदरपुर, कहिंजरी, मुंगीसापुर, संदलपुर, पुखरायां देहात व शिवली समेत 47 उपकेंद्रों से जुड़े करीब एक हजार गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
पूरी रात लोग गर्मी से बेहाल रहे। सोमवार सुबह फाल्ट ठीक किए गए तब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि नगरीय क्षेत्र रूरा, अकबरपुर, शिवली, झींझक, रसूलाबाद, सिकंदरा आदि में मध्य रात तक करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
आंधी में लाइनों के उलझने और खंभे झुकने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही। फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। नगरीय क्षेत्रों में रात में ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। -एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता