फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: DNA test will be done to identify the dead bodies of mother-daughter burnt in Madauli village, samples of father-son will be taken

Kanpur Dehat : मड़ौली गांव में जलीं मां-बेटी के शवों की शिनाख्त के लिए होगी डीएनए जांच, पिता-पुत्र के सैंपल लिए

Sat, 25 Feb 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: DNA test will be done to identify the dead bodies of mother-daughter burnt in Madauli village, samples of father-son will be taken
अस्पताल जाने से पहले बैठे अंश व कृष्ण गोपाल दीक्षित। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मड़ौली ग्राम पंचायत के चालहा गांव में कब्जा हटाने के दौरान झोपड़ी में लगी आग से मां-बेटी जिंदा जल गई थीं। उनके शवों की शिनाख्त के लिए विवेचना कर रही एसआइटी परिजनों के डीएनए सैंपल का मिलान कराएगी।
विज्ञापन

इसके लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में मृतका के पति कृष्ण गोपाल दीक्षित और बेटे अंश के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मां बेटी के शवों से सैंपल पहले ही ले लिए गए थे।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को एसआईटी के कई लोग सादे कपड़ों में शुक्रवार को भी गांव में डेरा डाले रही। इस दौरान गांव के लोगों से आरोपी व पीड़ित परिवार के विवाद को लेकर सवाल-जवाब किए। मामले में अब तक मिले वीडियो को एसआईटी सत्यापित करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विकास जायसवाल भी पुलिस लाइन गेस्ट हाउस में टीम के साथ अब तक जुटाए भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर पूरे घटनाक्रम की कड़ी को जोड़ने में लगे रहे। विवेचना में इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी कर्मियों के बयान दर्ज
चालहा गांव में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के दौरान रूरा थाने के पुलिसकर्मी, होमगार्ड व पीआरडी कर्मी भी गए थे। घटना के बाद इनमें से कई गायब हो गए थे। अब कुछ ड्यूटी पर लौट आए है। एसआईटी ने पिछले दिनों रूरा थाने जाकर वहां की जीडी में रवानगी व आमद देखी थी।
शुक्रवार को एसआईटी की एक टीम ने घटनास्थल पर गए पुलिसकर्मियों, होमगार्ड व पीआरडी कर्मी के बयान लिए। इसमें अधिकांश ने कहा कि थाना प्रभारी के आदेश पर सभी गए थे। घटना एक हादसा थी। वहां पर आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं थी। टीम ने पहले गिराए कब्जा के दौरान हुए विवाद की भी जानकारी ली।
मां-बेटी की तेरहवीं आज, गांव में तैनात पुलिस बल
मां-बेटी की मौत के बाद शनिवार को उनका तेरहवीं संस्कार होगा। बेटे शिवम ने बताया कि बुधवार को नौबार हुआ था। शनिवार को मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ व तेरहवीं भोज होगा। वहीं, शुक्रवार को भी गांव में पुलिस व पीएसी तैनात रही। खुफिया के लोग क्षेत्र में गश्त करके हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

पूर्व सांसद की शिकायत महिला आयोग से गई
मड़ौली की घटना के बाद मामले में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने बयान दिया था कि महिलाओं में आग लगाने की प्रवृत्ति होती है। पूर्व सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। मामले में मै ब्राह्मण हूं महासभा के विवेक शुक्ला ने राष्ट्रीय महिला आयोग से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed