फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : District hospital and trauma center filled with patients, two new dengue patients found

Kanpur News: मरीजों से जिला अस्पताल व ट्रामा सेंटर हुआ फुल, डेंगू के दो नए मरीज मिले

Fri, 22 Sep 2023 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : District hospital and trauma center filled with patients, two new dengue patients found
कानपुर देहात। बदलते मौसम और जगह-जगह हुए जलभराव के चलते मच्छरजनित बीमारी तेजी से फैैल रही है। इसके चलते जिला अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर मरीजों से भर गए हैं।
विज्ञापन


अब स्थिति यह हो गई है कि मजबूरी में तेज बुखार वाले मरीजों को हैलट रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में रहने वाले दो स्वास्थ्यकर्मी भी डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


मौसम में कभी ठंडक तो कभी गर्मी के चलते कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग बुखार, जुकाम, खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। साथ ही गांवों में जमा पानी और फैली गंदगी की वजह से मच्छर भी लोगों को बीमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी भी साफ-सफाई की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पतालों में मरीजों की भीड़ जुट रही है। जिला अस्पताल में हर दिन 200 से 250 मरीज सर्दी जुकाम बुखार के पहुंच रहे हैं।

कई मरीजों को भर्ती करने की भी जरूरत पड़ रही है। इसके चलते ट्राॅमा सेंटर, जिला अस्पताल का इमरजेंसी और जनरल वार्ड भर गए हैं। हालांकि गुरुवार शाम तक कई मरीजों की छुट्टी भी की गई।

वहीं, जिला अस्पताल परिसर में रहने वाले दो स्वास्थ्यकर्मी का एलाइजा टेस्ट हुआ तो वह डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 26 लोग डेंगू से संक्रमित मिले हैं। जबकि 150 मरीज मलेरिया के हैं।

हवासपुर सीएचसी में 10 दिन से सीबीसी जांच ठप
सीएचसी हवासपुर में लगी सीबीसी मशीन का टच स्क्रीन खराब हो गया है। इससे दस दिन से सीबीसी जांच नहीं हो पा रही। मजबूरी में मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर अधिक दाम देकर जांच करानी पड़ रही है। सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डाॅ. सिद्दार्थ वर्मा ने बताया कि गुरुवार को इंजीनियरिंग आया था। उसने सीबीसी मशीन का टच स्क्रीन खराब होने की बात कही है। दो दिन के अंदर मशीन को ठीक करा लिया जाएगा।


एंटी लार्वा का किया जा रहा छिड़काव
संचारी रोगों की रोकथाम कर लिए नगर पालिका झींझक की ओर से वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग शुरू कराई गई है। नगर के दुर्गेशनगर, ओमनगर, द्वारिकगंज, शंकरगंज, भोलानगर समेत सभी 25 वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है। इसकी जांच के लिए भी टीम लगाई गई हैं। अधिशासी अधिकारी जगदेव प्रसाद ने बताया कि बुखार की रोकथाम के लिए प्रत्येक वार्ड में एक दिन छोड़कर एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग करवाई जा रही है। सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। लोगों से कूड़े को तय स्थान पर ही डालने को कहा जा रहा है। एंटी लार्वा छिड़काव व सफाई कार्य की चेकिंग के लिए टीमें लगाई गई हैं। जिनसे रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है।




बदलते मौसम की वजह से इन दिनों बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज ज्यादा आ रहे है। इससे ट्रामा सेंटर, जनरल और इमरजेंसी वार्ड लगातार भरे चल रहे हैं। - डॉ. खालिद रिजवान, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed