फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat

दो साल बाद ककवन पांडु नदी पुल की मरम्मत शुरू

Mon, 09 Mar 2020 07:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat
बिल्हौर। लखनऊ-इटावा राजमार्ग के ककवन स्थित पांडु नदी पुल वर्ष 2018 में भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था, तब से उक्त पुल की सड़क और रेल इन क्षतिग्रस्त होने के कारण कानपुर नगर और कानपुर देहात की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। अब लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत का कार्य आरंभ किया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ इटावा राजमार्ग के ककवन स्थित पांडु नदी पुल में नदी के तेज बहाव से मिट्टी कटान होने के कारण वर्ष 2018 में उक्त मार्ग का आवागमन रोका गया था। तब दोबारा ऐसा न हो इसके लिए तत्कालीन जेई और इसका भली प्रकार निरीक्षण कर इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। शासन से धन आवंटन और आलाधिकारियों से कार्य आदेश मिलने के बाद अब ककवन पांडु नदी पुल का काम जोर-शोर से आरंभ किया गया है। नदी के तेज बहाव में मिट्टी का कटान न हो इसलिए पुल के दोनों किनारों पर बड़े-बड़े पत्थर लगवाए गए हैं। इसके साथ ही पांडु नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग और ऊपरी हिस्सा पानी से न कटे इसके लिए भी दोनों और नालियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही दुर्घटना से बचाव के लिए लोहे की वेरी कटिंग भी दोनों किनारों पर लगाई गई है। इसके साथ ही टूटी हुई पुल की रेलिंग को भी सही करने के लिए कार्य संस्था के ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। मरम्मत कार्य एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पुल की सड़क को भी भली प्रकार बनाया जाएगा, जिससे कि आवागमन में वाहनों को सुविधा हो सके। वहीं ककवन जिला पंचायत सदस्य पति अखिलेश अवस्थी दीपू ने बताया कि पांडु नदी पुल सहित कसबे में जल निकासी की पुलिया पर कब्जा कर बारिश के पानी को रोकने वालों अतिक्रमण पर जल्द ही एसडीएम बिल्हौर के आदेश पर जेसीबी चलाई जाएंगी जिससे बारिश में ककवन के आम लोगों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed